मृगतृष्णा

मेरा काम था तुझसे प्यार करना,
मैने किया
पूरे दिल से किया.
तुमने भी मुझपे पूरा भरोसा किया,
जब भी जरूरत पड़ी
मुझे याद किया.
तब मैं कहा भी रहूं,
तुम्हारे पास दौड़के आया.
दिनभर तुम busy होती हो,
तो रात को तुम्हारे messages का wait किया,
तुमने नहीं किए, तो मैं खुद करता था
पर तब भी तुम reply देने में घंटो लगा देती थी.
फिर भी मैं पागल,
एक उम्मीद पे की तुम समझोगी मेरे प्यार को,
Accept करोगी मुझे एक दिन.
पर तुम तो उसके पिछे थी,
जिसने तुम्हे प्यार देना तो दूर
इज्जत, वक्त, सहारा कुछ नहीं दिया.
जिसपे तुम कभी भरोसा भी नहीं कर सकती थी,
उसके लिए तुम रोई और जो हर वक्त तुम्हारे पास रहा,
उसके लिए?
फिर भी मैं साथ रहा,
बस एक उम्मीद के भरोसे..
पर नहीं,
अब नहीं होता.
मैं भी थक गया अब,
ना ना, प्यार कम नहीं हुआ,
बस इतना समझ आ गया की जब तक साथ हु तब तक मेरी किमत नहीं समझ आएगी तुम्हे,
शायद मैं चले जाने के बाद ही समझ आ जाए.
मैने प्यार किया, सब्र किया, इज्जत की, हर वक्त साथ खड़ा रहा,
पर तुमने वो सारा उससे मांगा जो तुम्हे कभी नहीं दे सकता था.
ठीक हैं, तुम्हारी life है, तुम्हारे decisions,
तुमको मुबारक.
खुश रहना…

Leave a Comment

Scroll to Top